डेटा हटाना

तुम अपना अकाउंट और उससे जुड़ा डेटा कभी भी हटा सकते हो — खुद अपनी प्रोफ़ाइल से या हमें ईमेल करके।

अपनी प्रोफ़ाइल से

  1. अपने अकाउंट में लॉग इन करो और अपनी प्रोफ़ाइल खोलो।
  2. पेज के सबसे नीचे “अकाउंट हटाना” दबाओ।
  3. तुम सवाल छोड़ सकते हो। पुष्टि करने के लिए अपने अकाउंट का ईमेल लिखो और “30 दिन बाद मेरा अकाउंट हटाओ” दबाओ।
प्रोफ़ाइल खोलो

अगर तुम्हारे पास कोई सदस्यता है जो अपने-आप रिन्यू होती है, तो पहले उसे “प्लान और भुगतान” में जाकर रद्द करो — नहीं तो भुगतान होते रहेंगे।

तुम्हारे डेटा का क्या होता है

अनुरोध के 30 दिन बाद अकाउंट हटा दिया जाता है। तब तक तुम अपना फ़ैसला बदल सकते हो — बस फिर से लॉग इन करो।

ईमेल से

अगर तुम अपने अकाउंट में लॉग इन नहीं कर पा रहे हो, तो उसी ईमेल से हमें लिखो जिससे तुमने रजिस्टर किया था, और अकाउंट हटाने का अनुरोध करो। हम तुम्हें उसी पते पर जवाब देंगे।

[email protected]

अगर तुमने Facebook से लॉग इन किया है

तुम्हारी Facebook प्रोफ़ाइल से हम सिर्फ़ तुम्हारा नाम और ईमेल रखते हैं। तुम्हारा Facebook पासवर्ड हम तक नहीं पहुँचता।

तुम अपनी Facebook प्रोफ़ाइल तक हमारी पहुँच भी बंद कर सकते हो: Facebook खोलो → सेटिंग्स और गोपनीयता → सेटिंग्स → ऐप्स और वेबसाइट, हमारा ऐप चुनो और “निकालें” दबाओ। इससे यहाँ तुम्हारा अकाउंट नहीं हटता — उसके लिए ऊपर बताए गए स्टेप अपनाओ।

तुम्हारे डेटा और अधिकारों के बारे में और जानकारी: गोपनीयता नीति